महासमुन्द
गुमशुदा 203 लोगों को महासमुंद पुलिस ने बरामद कर परिजनों से मिलवाया
10-Sep-2024 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,10सितंबर। महासमुंद जिले में गुम हुए बालक-बालिका,महिला-पुरूषों की दस्त्याबी हेतु महासमुंद पुलिस ने अभियान चलाकर 15 दिवस में 203 गुम इंसानों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया है। जिला महासमुंद में थाना क्षेत्रांतर्गत गुम व्यक्तियों की खोज हेतु पृथक-पृथक थानावार टीम गठित किया जाकर 24 अगस्त 2024 से 08 सितंबर 2024 तक गुम इंसान की खोजबीन शुरू की गई। जिसमें थाना महासमुंद से 14, तुमगांव 14, खल्लारी 12, पिथौरा 22, पटेवा 16, सांकरा 04, बागबाहरा 23, तेंदुकोना 06, कोमाखान 14, बसना 28, सरायपाली 41, सिंघोड़ा 04, बलौदा में 05 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया। इस तरह इन 15 दिनों में कुल 203 लोगों को महासमुंद पुलिस ने बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे