महासमुन्द
महासमुंद,10 सितंबर। पेट्रोल की किल्लत के चलते नियमित डोर टू डोर कचरा गाड़ी नहीं पहुंचने की वजह से अब नागरिक यूजर चार्ज देने में कतरा रहे हैं। पूर्व में जो वाहन रोजाना कचरा कलेक्शन के लिए पहुंचती थी, अब वे वाहन सप्ताह में महज 2 या 3 दिन ही पहुंच रही है। फलस्वरूप लोग कचरा कलेक्शन करने वालों को कह रहे हैं कि किस बात का चार्ज दें गाड़ी तो पहुंच ही नहीं रही। जानकारी मिली है कि नगर पालिका महासमुंद आर्थिक रूप से इतनी कमजोर हो चुकी है कि कचरा वाहनों में डीजल भी नहीं भरा पा रही है। पालिका कर्मियों के भी समय पर वेतन नहीं दे पा रही है। पुलिस पेट्रोल पंप जहां से पालिका को इंधन मिलता था, वहां का पालिका पर 34 लाख रुपए बकाया है। फलस्वरूप पंप ने पालिका को डीजल देना बंद कर दिया।
एसपी से आग्रह करने के बाद पेट्रोल पंप से मात्र एक तिहाई डीजल देना जारी रखा गया जो काफ ी नहीं है। पालिका की स्वच्छता दीदियां इसी कलेक्शन के भरोसे शहर से गीला व सूखा कचरा एकत्रित कर मणिकंचना केंद्र खरोरा, तुमाडबरी,खैरा और दलदली रोड स्थित केंद्रों तक ले जाती हैं। जहां कचरे की छंटाई की जाती है। इस कार्य के लिए लगभग 107 स्वच्छता दीदी व कर्मी लगे हुए हैं। कचरे को बेचकर भी स्वच्छता कर्मी को आय होती है। जिसे समूह की महिलाएं ही उपयोग में लाती हैं। अब तो अधिकांश लोगों ने यूजर चार्ज जमा नहीं किए हैं। नगर पालिका लक्ष्य से 54 फीसदी ही यूजर चार्ज की वसूली कर पाई है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के 30 वार्डों में 50 फीसदी ही कचरे की यूजर चार्ज वसूली हो पाती है। भुगतान की अपील और कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी लोग कर भुगतान में आगे नहीं आ रहे हैं। इसका असर स्वच्छता कर्मियों के मानदेय भुगतान व नपा के विकास कार्यों पर भी पड़ता है। सालिड वेस्ट मेनेजमेंट सिस्टम में यूजर चार्ज वसूलने की व्यवस्था है। दुकानों व कर्मिशयल कॉम्पलेक्स वाले यूजर चार्ज देने में आनाकानी ज्यादा करते हैं। बड़े होटलों व दुकानों में वर्गफीट के हिसाब से यूजर चार्ज वसूला जाता है। व्यापारियों का कहना है कि यह कर अन्य करों की तुलना में महंगा है। लिहाजा शहर के लोग नियमित रूप से शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। बकाया राशि बढऩे के कारण पालिका के कामों पर भी इसका असर पड़ रहा है। नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार सात लाख 88 हजार 520 रुपए यूजर चार्ज वसूलने का लक्ष्य है। इसमें से 8 अब तक 4 लाख 29 हजार 140 ना रुपए ही वसूली हो पाई है। अभी भी 3 लाख 59 हजार 380 रुपए बकाया है।
नगर पालिका महासमुंद के सीएमओ विजय पांडे का कहना है कि महासमुंद पालिका पर पुलिस पेट्रोल पंप का 34 लाख रुपए डीजल का बकाया है। फलस्वरूप पंप ने डीजल देना बंद कर दिया था। एसपी से चर्चा के बाद डीजल मिलना देना शुरू किया गया। लेकिन वाहनों की क्षमता के मुताबिक उस पर कटौती कर एक तिहाई ही डीजल जारी रखा गया है। जिससे कचरा वाहने पूरे शहर को कवर नहीं कर पा रही।