महासमुन्द

बाइक की ठोकर से युवक का पैर टूटा
09-Sep-2024 4:19 PM
बाइक की ठोकर से युवक का पैर टूटा

महासमुंद, 9 सितंबर। जिले के सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम लाटादादर में मोटर सायकल की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से युवक का एक पैर टूट गया तथा सीने में भी चोट आई है। प्रार्थी की शिकायत पर सांकरा थाना में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

पुलिस सिटीजन पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुंदरलाल बरिहा ने सांकरा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पुत्र सूरज बरिहा लाटादादर चौक स्थित मुर्गा दुकान से 7 सितंबर शाम 6 बजे घर जाने निकला था। वह रोड किनारे खड़ा था। उसी समय सांकरा की ओर से आ रही मोटर सायकल का चालक अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर सूरज बरिहा को सामने से ठोकर मार दिया।

जिससे सूरज का दाहिना पैर टूट गया एवं सीने में चोट आई है। उसे इलाज हेतु डायल 112 के माध्यम से सीएचसी पिथौरा ले जाया गया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जिस पर सांकरा पुलिस ने बाइक चालक के विरूद्ध 125, 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट