महासमुन्द
सडक़ की हालत बदतर, हो रहे हादसे
09-Sep-2024 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 सितंबर। यह तस्वीर महासमुंद केन्द्रीय विद्यालय से होकर जाने वाली गली की है। इसमें रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। लोगों ने मांग की थी कि सडक़ पक्की बनाकर कॉलोनी से जोड़ दिया जावे। जन नेताओं ने पक्का भरोसा भी दिलाया था कि एक महीने में ही इस सडक़ का कायाकल्प हो जाएगा। जनप्रतिनिधियों के वादों को कई साल गुजर गए। सडक़ की हालत बद से बदतर हो गई। इस रास्ते से गुजरते चारपहिए, दोपहिए वाहन पलटी खा जाते हैं तो बुजुर्ग, बच्चे, दिव्यांग किस तरह गुजरते होंगे? ताज्जुब का बात यह है कि यह क्षेत्र नगरपालिका का पॉश इलाका है जहां धनाड्य लोग ज्यादा तादात में बसे हुए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे