महासमुन्द
पालिका में विराजे विघ्नहर्ता
08-Sep-2024 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 8 सितंबर। नगर पालिका कार्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर्व पर विघ्नहर्ता की प्रतिमा शनिवार को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर विराजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग परिवार व कार्यालय स्टॉफ की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा विराजित की। इस अवसर पर श्रीमती महिलांग ने भगवान विघ्नहर्ता से शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा में जल प्रभारी सीताराम चेलक, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप चंद्राकर, गुमान ध्रुव, जयकिशन सोना, अनुराग गुप्ता, शुभम सोना, सब्बान खान सहित अन्य मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे