महासमुन्द

एक पेड़ मां के नाम लगाने वालों ने फिर दे दिया हसदेव की कटाई का आदेश-विनोद चंद्राकर
08-Sep-2024 4:29 PM
एक पेड़ मां के नाम लगाने वालों ने फिर दे दिया हसदेव की कटाई का आदेश-विनोद चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 सितंबर।
पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने  ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाकर एक एक पौधे लगाने वालों से आदिवासियों की देवभूमि हसदेव हरण्य को बचाने की अपील की है। 

चंद्राकर जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर एक-एक पौधे माँ के नाम लगाने का अभियान चलाया जा रहा है जो दिखावे से कम नहीं! आपके एक-एक पेड़ लगाने से हसदेव की हरियाली नहीं लौटेगी। प्रकृति की संरक्षण व सुरक्षा के लिए सभी को हसदेव की कटाई का विरोध करना होगा। हसदेव जंगल के कारण ही छत्तीसगढ़ धन धान्य से परिपूर्ण है। भाजपा द्वारा स्वार्थवश की जा रही हसदेव की कटाई का भयंकर परिणाम प्रदेशवासियों को आगामी समय में भुगतना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विष्णुदेव सरकार द्वारा आदिवासियों की देवभूमि हरे.भरे हसदेव अरण्य की बेदर्दी से अंधाधूंध कटाई का 
आदेश दे दिया गया है। पहले चरण में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद अब पुन: 7 दिन पूर्व द्वितीय चरण में हजारों हेक्टेयर जंगल को साफ करने कटाई शुरू कर दी गई है। हसदेव जंगल में 30 अगस्त को फिर से शुरू हुई 2.5 लाख पेड़ों की कटाई का स्थानीय आदिवासी समुदायों के व्यापक विरोध के बाबजूद जंगल का विनाश जारी है। यह जंगल न केवल इन आदिवासियों की आजीविका का स्त्रोत हैए बल्कि पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। वर्तमान में जो पेड़ों की कटाई फिर से शुरू की गई है, वह अत्यंत चिंताजनक है। और स्थानीय लोगों की इच्छा के विरुद्ध हो रही है। हसदेव के जंगलों में लंबे समय से तनाव की स्थिति है। जहां स्थानीय आदिवासी भाई.बहन अपने पुश्तैनी भूमि की रक्षा के लिए दृढ़ता से विरोध कर रहे हैं। फिर भी उनकी आवाज को नजर अंदाज किया जा रहा है। सरकार द्वारा कॉर्पोरेट हित विशेष रूप से अडानी के कोयला खनन प्रोजेक्ट के पक्ष में कार्य को तेजी से किया जा रहा है। यह अत्यंत दुखद है कि शांतिपूर्ण विरोध को दबाने के लिए भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है। जबकि इस संघर्ष में आदिवासियों के अधिकारों और हितों की रक्षा की जानी चाहिए। यह मामला केवल पर्यावरण की हानि का नहीं है। बल्कि मानवाधिकारों के उल्लंघन का भी है। यह जंगल आदिवासी समुदायों के जीवनए उनकी संस्कृति और अस्तित्व का अभिन्न हिस्सा है। इस कटाई से पूरे समुदाय के विस्थापित होने का खतरा है, उनकी सांस्कृतिक धरोहर मिट जाएगी और वे गरीबी की ओर धकेल दिए जाएंगे।

चंद्राकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2022 में सर्वसम्मति से विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया था कि हसदेव 
क्षेत्र में खनन गतिविधियां नहीं की जाएंगी। जिसके फलस्वरूप हसदेव क्षेत्र को आरक्षित श्रेणी में रखा गया था। विधानसभा प्रस्ताव का सम्मान करने के बजाय भाजपा के विष्णुदेव सरकार ने भारी सुरक्षा बल तैनात कर पेड़ों की कटाई शुरू कर दी। कटाई का विरोध करने वाले आदिवासियों को धमकाया जा रहा, प्रमुख लोगों को गिरफ्तार तक किया गया है।
 


अन्य पोस्ट