महासमुन्द

स्वच्छता ही सेवा देशव्यापी अभियान, होंगे कई आयोजन
08-Sep-2024 4:26 PM
स्वच्छता ही सेवा देशव्यापी अभियान, होंगे कई आयोजन

महासमुंद,8  सितंबर। कलेक्टर विनय लंगेह ने स्वच्छता ही सेवा देशव्यापी अभियान अंतर्गत जिले में भी 14 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित अभियान में स्वच्छता के प्रति आम जनता के सोच में बदलाव हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। 

लंगेह ने शासन के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल आयोजन हेतु गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी सीइओ जनपद पंचायत, नगरीय निकाय के सी एम ओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट