महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 सितंबर। बसना थाना अंतर्गत ग्राम बेल्डीहपठार में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। परशुराम बंजारे ने पुलिस को बताया कि उसका ससुराल एवं जीजा गांव बेल्डीहपठार है। परशुराम करीब 15 दिन से अपने जीजा राजकुमार मिरी के घर में परिवार सहित रह रहा है। 03 सितम्बर को रात्रि में परशुराम अपने बड़े ससुर भगदन कोसरिया के घर के बाहर परछी में बैठा था। उसी समय उसके बड़े ससुर का पुत्र जय सिंह कोसरिया जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है, आया और परशुराम को तम्बाकु मांगा।
परशुराम ने नहीं खाता हूं मेरे पास नहीं है कहा। उसी समय जय कुमार आया और क्यों तम्बाकू नहीं दे रहा है कहते हुए राज कुमार मिरी से मारपीट की। इसी बात को लेकर 04 सितम्बर 2024 को शाम को गांव में मीटिंग रखी गई। मीटिंग में जय बेल्डीह पठार गांव का मामला जय कुमार मिरी को बुलाये तो नहीं आया। मीटिंग के बाद शाम परशुराम अपने जीजा राजकुमार मिरी के घर के सामने पहुंचा उसी समय जय कुमार आया और गाली गुप्तार कर जान से मार दूंगा कहते हुए अपने पास रखे बांस के डण्डे से मारपीट करने लगा। जिससे उसे चोटें आई है।
दूसरे पक्ष की ओर से जयकुमार ने बताया कि 03 अप्रैल 2024 को परशुराम के साथ झगड़ा विवाद हो गया था। जिसका समझौता कराने के लिए 4 सितम्बर को मीटिंग रखे थे। जिसमें मैं नहीं जा पाया तो सब मिलकर मुझे मीटिंग में नहीं आया है, इसको चोरी के केस में फंसाएंगे बोल रहे थे। मैंने कहा कि क्यों फंसाओगे। इतना कहते ही मुझे गाली गुप्तार कर मारपीट की गई। मेरी पत्नी सोनमति को भी इससे चोटें आयी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है।