महासमुन्द

ओडि़शा से 45 लाख कीमती गांजा महासमुंद के रास्ते बिहार ले जाते 2 हिरासत में
07-Sep-2024 3:36 PM
ओडि़शा से 45 लाख कीमती गांजा महासमुंद के रास्ते बिहार ले जाते 2 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 सितंबर। अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयशर ट्रक में 03 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 45 लाख रुपए के साथ 2 अन्तर राजीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिये आरोपियों ने कनकी चावल बोरियों के नीचे गांजा छिपाया था और ओडि़शा से महासमुंद के रास्ते बिहार, महाराष्ट्र ले जा रहे थे। यह कार्रवाई सायबर सेल एवं थाना कोमाखान की संयुक्त कार्रवाई है।

पुलिस के अनुसार बीते 5 सिंतबर को मुखबिर से सूचना मिलते ही सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस की टीम महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल डट गई। तभी खरियार रोड ओडिशा की तरफ  से एक आयशर ट्रक पहुंची जिसे पुलिस ने टेमरीनाका, कोमाखान के पास घेराबंदी कर रोका। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम अनिल कुमार सिंह व  सिध्यांन कुमार ऊर्फ  मिस्त्री यादव सिकरयां पोस्ट पहरपुर थाना गडहनी जिला भोजपुर बिहार का होना बताया।

शक के आधार पर उक्त वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में कनकी चावल भरा हुआ था। जिसे हटाकर वाहन की चेकिंग की गई तो कनकी चावल की बोरियों के नीचे अन्य बोरियों में 10 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों के अंदर भरकर 150 पैकेट में कुल 300 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।

वाहन में अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 03 क्विंटल गांजा कीमती 45 लाख रुपए, परिवहन में प्रयुक्त आयशर ट्रक कीमती लगभग 7 लाख रुपए, 5 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरा खंडा कनकी चावल, प्रत्येक बोरी में 25-25 किलोग्राम जुमला 1250 किलोग्राम किमती करीबन 27500 रुपए कोबरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में गांजा ओडिशा से लाना और बिहार, महाराष्ट्र ले जाकर बिक्री करना बताया। आरोपियों के विरुध्द धारा 20 ख एनडीपीएस के तहत थाना कोमाखान में कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट