महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 6 सितंबर। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में विभिन्न प्रकार की समस्या के समाधान के लिए विक्रेताओं ने स्थानीय एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पर एसडीएम ने विक्रेताओं को समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
उक्त सम्बन्ध में सहकारी दुकान विक्रेता संघ के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण का कार्य ई-पॉस मशीन के माध्यम से इलेक्ट्रानिक तौल मशीन में दोनों को कनेक्ट करके राशन को तौलकर किया जाता है। परन्तु विगत कुछ महिनों से राशन दुकानों में प्रदाय किये गये ई-पॉस मशीन एवं इलेक्ट्रानिक तौल मशीन में अनेक प्रकार की समस्यायें आ रही है।
ई-पॉस मशीन में वितरण के दौरान सर्वर समस्या, चार्जिंग की समस्या, टच संबंधी समस्या, आटोमेटिक अक्षरों का लिखाना इत्यादि सनस्यायें पूरे माह भर रहता है एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में वितरण के दौरान कनेक्टिविटी समस्या, पार्किंग की समस्या, वजन में आटोमेटिक कमी अधिकता की समस्या आ रही है। जिसके कारण ई-पॉस मशीन महीने में चार से पांच बार खराब हो जा रही है एवं उसके बनने में एक दिन से महीने भर तक का समय लग जा रहा है, जिसके कारण समय पर राशन वितरण का कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पा रहा है।
राशन वितरण का कार्य समय पर पूरा नहीं होने से राशनकार्डधारी परिवारों के द्वारा हम विक्रेताओं के ऊपर अपना गुस्सा दिखाया जाता है एवं उनके द्वारा हम पर अनेक प्रकार के आरोप लगाया जा रहा है। बार-बार राशन दुकान में आने-जाने से एवं राशन की प्राप्ति समय पर नहीं होने के कारण कई बार उनके साथ वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है तथा कई बार स्थिति मारपीट तक आ जाती है। इससे हम सभी विक्रेतागण मानसिक एवं शारीरिक रूप से बहुत अधिक परेशान हो रहे हैं।
राशन वितरण के दौरान शासन द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में मासिक आबंटन में मनमाने कटौतियां की जा रही है, जिसके कारण से समय में राशनकार्ड हितग्राहियों को राशन सामग्री का वितरण नहीं हो पा रहा है। समय पर सक्त कटौती किये गये राशन सामग्री का भण्डारण भी नहीं किया जाता है, जिसके कारण से उसी माह में राशनकार्डधारी पात्र परिवारों, को राशन सामग्री का वितरण नहीं हो पा रहा है।
ज्ञापन देने वालों में सेल्समैन हरकेश निर्मलकर भुपराज पटेल, हेमन्त प्राप,नवरतन साव ,राजेंश साहू,सतमाहन भारती विमल माझी , पूजा सिन्हा एवं ज्योति सहित सभी सेल्समेन शामिल थे।