महासमुन्द

राज्यपाल के हाथों प्रमोद कुमार कन्नौजे सम्मानित
06-Sep-2024 6:32 PM
राज्यपाल के हाथों प्रमोद कुमार कन्नौजे सम्मानित

महासमुंद, 6 सितंबर। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में व्याख्याता के पद पर कार्यरत प्रमोद कुमार कन्नौजे को कल राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उनके उल्लेखनीय शिक्षकीय कार्य के लिए राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे।

 श्री कन्नौजे को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट एवं नवाचारी गतिविधियों के लिए सम्मान दिया गया है। जिसमें मुख्य रूप से इनके द्वारा बोर्ड कक्षा के पढ़ाये जाने वाले विषयों का परीक्षा परिणाम, कोरोना काल में ऑन लाईन क्लास लेने, नवाचार के लिए दिया गया है।

श्री कन्नौजे को शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों सहित महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, पूर्व संसदीय सचिव पूनम चन्द्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट