महासमुन्द

मोटर चोरी की बात पर मारपीट, मामला दर्ज
06-Sep-2024 4:00 PM
मोटर चोरी की बात पर मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद, 6 सितंबर। बसना थाना अंतर्गत ग्राम पिरदा में मोटर चोरी की बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। ग्राम पिरदा निवासी मनोज यादव ने पुलिस को बताया कि बाजार पड़ाव में उसकी पान दुकान है। बीते 03 सितम्बर को सबुह मनोज अपने घर से पानठेला खोलने के लिये जा रहा था।

तभी गांव का मन्नू यादव पुराने मोटर चोरी की बात को लेकर गाली गुप्तार कर हाथ में रखे डंडे से मारपीट कर चोट पहुंचायी तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी मन्नू यादव के खिलाफ 115-2, 296, 351-2, बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट