महासमुन्द

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम रेप पीडि़ता से मिलने महासमुंद पहुंची
06-Sep-2024 3:49 PM
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम रेप पीडि़ता से मिलने महासमुंद पहुंची

जांच टीम ने कहा-पीडि़ता अब भी सदमे में 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 सितंबर।
महासमुंद जिले की महिला से रायपुर बस स्टैंड में रेप मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की गठित विधायकों की टीम पीडि़ता से मिलने महासमुंद पहुंची। टीम ने यहां पीडि़ता से मुलाकात की और बयान दर्ज किया। 

जांच कमेटी की संयोजक संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा की अध्यक्षता वाली टीम में पामगढ़ विधायक हंसराज हरवंश, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री सीमा वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री डॉ. करुणा कुर्रे, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव संगीता दुबे शामिल थी।

विधायकों ने पीडि़ता महिला से घटना की जानकारी ली साथ ही सखी सेंटर के पदाधिकारी को पीडि़ता को बेहतर स्वास्थ्य और काउंसलिंग करने पर जो दिया है। जांच टीम की संयोजक संगीता सिन्हा ने बताया कि पीडि़ता की स्थिति संतोषजनक नहीं है। वह अब भी सदमे में है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड में रात 8 से 9 बजे की बीच महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना बहुत ही शर्मनाक है।

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। यह घटना साय सरकार की नाकामियों को दर्शाती है। बिलासपुर में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले चाकूबाजी में एक व्यक्ति की हत्या जैसी वारदात हो गई है। साय सरकार आम लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर पा रही। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनाता जा रहा है।

 


अन्य पोस्ट