महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 सितंबर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में मंगलवार को 27वां नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय मेडिकल कॉलेजए अस्पताल जिला चिकित्सालयए स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिले से चिकित्सक उपस्थित थे। डॉ. मंजुषा चंद्रसेन नेत्र सर्जन ने जागरूकता कार्यक्रम का आ्योजन किया।
जिसमें शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला चिकित्सालय, स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिले से चिकित्सक उपस्थित थे। डॉ. मंजुषा चंद्रसेन नेत्र सर्जन ने रेटिनोपैथी के बारे में बताकर नेत्रदान महादान के बारे जागरूकता करने कि अपील की। अवधेश यादव नेत्र सहायक अधिकारी, बिरकोनी स्वास्थ्य केन्द्र से संजय चंद्राकर ने उपस्थितों को महादान के बारे में बताया। इस अवसर पर बच्चों ने पोस्टर, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया।