महासमुन्द
महासमुंद, 5 सितंबर। सिंघोड़ा थाना पुलिस ने रात्रि में अंधेरे का फ ायदा उठा कर मोटर साइकिल चोरी करने वाली आरोपी को चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनसुार 2 सितंबर को प्रार्थिया हरप्रीत कौर ग्राम बटकी ने थाना सिंघोड़ा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इनकी स्कूटी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंखाला गया।
जिस पर स्कूटी के साथ एक व्यक्ति नजर आया। उसकी विनोद कुमार उर्फ बिकेश कुमार ग्राम पैकिन के रूप में पहचान हुई। आरोपी की पातासाजी हेतु मुखबिर लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में गया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी के बताए स्थान से चोरी गई स्कूटी बरामद कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 305-1, 331-4, भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर कल 3 सितंबर को उसे गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।