महासमुन्द

सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं -सीएमओ
03-Sep-2024 2:32 PM
सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं  -सीएमओ

महासमुंद,3 सितंबर। शहर की साफ.सफाई में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बातें सीएमओ विजय पांडेय ने सोमवार को अपने कक्ष में आयोजित कर्मचारियों की बैठक में कहा। श्री पांडेय ने कहा कि शहर की सफाई कार्य पर वे स्वयं नजर रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही नजर आने पर संबंधित वार्ड के जमादार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सफाई जमादार अब अपने क्षेत्र के उद्यानों सामुदायिक भवनों में कार्य करने वाले कर्मचारियों की से कार्य लेगें तथा उनके कार्य की निगरानी करेंगे।

श्री पाण्डेय ने सोमवार को कार्यालय स्थित अपने कक्ष शहर की साफ.सफाई को लेकर कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने वार्ड जमादारों एवं निरीक्षकों को नियमित कूड़े का उठाव करने एवं दोनों पालियों में शहर की सफाई तत्परता से करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शहर की सभी छोटी.बड़ी नालियों की नियमित सफाई करने के आदेश भी दिए।

श्री पांडेय ने उद्यानों, सामुदायिक भवनों में तैनात कर्मचारियों के कार्य व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इस संबंध में नगर के समस्त  उद्यानों, सामुदायिक भवनों में कार्य करने वाले कर्मचारियों से कार्य लेने की जिम्मेदारी सफाई जमादारों को दी गई है। बैठक में स्वच्छता प्रभारी  दिलीप चन्द्राकर, स्वच्छ भारत मिशन के नौशाद बक्श, सफाई जमादार जीतू सोनी, लाल चंद सेन्द्रे, हेम सिंग ध्रुव, ममता सेन्द्रे, जितेन्द्र सोनी, वीर कुमार आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट