महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 सितंबर। जिले के बागबाहरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों से अवैध तरीके से फ ़ीस लेने के मामले में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने लिए बड़ा एक्शन लेते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्रभारी प्राचार्य मधु सिरमौर की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने और उनके जगह प्राचार्य पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए एक प्रस्ताव मंगाया है, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्रभारी प्राचार्य मधु सिरमौर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुंचापाली के लिए प्रस्ताव बनाकर संचालक को भेजा है।
मालूम हो कि महासमुंद जिले के बागबहरा स्थित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्कूली बच्चों से अवैध तरीके से फ ीस वसूली का मामला प्रकाश में आया था। जिसे ‘छत्तीसगढ़’ ने प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। उस वक्त छात्रों ने आरोप लगाया था कि स्कूल के प्रभारी प्रचार्य मधु सिरमौर द्वारा फ ीस के नाम पर कक्षा 9 से 12वीं तक क्लास में पढऩे वाले लगभग 450 छात्रों से पैसा लिया है। इस जमा पैसे के एवज में मिलने वाली रसीद को देने में प्राचार्य आनाकानी करती हैं।
बच्चों ने आरोप लगाया था कि सभी छात्रों से 740 लेकर 780 रुपए तक राशि फ ीस के नाम पर वसूला गया है।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक छात्र से 200-200 रुपए अलग से वसूला गया था, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। जबकि स्वामी आत्मानंद स्कूल बच्चों से फ ीस लेने का नियम ही नहीं है। इसके बावजूद विद्यार्थियों से अप्राधिकृत तौर पर फ ीस लिये जाने की सूचना थी।
इस पर जांच प्रतिवेदन में अधिकारियों ने लिखा है कि यह अत्यंत आपत्तिजनक है, इससे राज्य शासन की छवि धूमिल होती है। अत: स्पष्ट शब्दों में पुन: सचेत कराया जाता है कि भविष्य में इन शालाओं में किसी भी विद्यार्थी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाये। तत्कालीन कलेक्टर प्रभात मलिक ने भी शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए थे। उक्त आदेश के बाद शिक्षा विभाग के जांच अधिकारी जांच के लिए बागबहरा के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच की। जांच में अवैध तरीके से फ ीस लेने का आरोप सही पाया गया।
अपनी जांच रिपोर्ट में इन अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि गलत तरीके से फ ीस के नाम पर स्कूली बच्चों से पैसा लिया गया है। मामले में जांच रिपोर्ट 11 जुलाई 2024 को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को भेजा गया था।
लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए बच्चों से ली गई फ ीस वापस करने के निर्देश दिए हंै साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कुल के प्रभारी प्राचार्य मधु सिरमौर की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने और उनके जगह प्राचार्य पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए प्रस्ताव मंगाया है। उनके स्थान पर स्वामी आत्मानंद स्कूल कोमाखान के प्रभारी प्राचार्य हीरा सिंह नायक को बागबाहरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रभारी प्राचार्य के लिए प्रस्ताव संचालक को कलेक्टर के अनुमोदन के साथ भेजा है। लोक शिक्षण संचालनालय से 02 अगस्त 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए पत्र में स्कूली बच्चों से लिये गए फीस को वापस कराकर लोक शिक्षण संचालनालय को सूचित करने कहा गया है। समाचाार लिखते तक स्कूली बच्चों से अवैध तरीके से ली गयी फ ीस की राशि वापस नहीं किया गया है। इस स्कूूल में पिछले दो सालों में लगभग 3 लाख रुपए अवैध तरीके से फ ीस के नाम पर लिया गया है।


