महासमुन्द
महासमुंद में मिला स्वाइन फ्लू का पांचवा मरीज
02-Sep-2024 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 सितंबर। महासमुंद शहर में स्वाइन फ्लू का एक नया मरीज मिला है। मरीज को दवाएं देकर होम आइसोलेशन में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सर्दी, खांसी और बुखार, बदन दर्द से पीडि़त एक महिला जिला अस्पताल में इलाज के लिये आयी थीं। परीक्षण किये जाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उसे तत्काल दवाएं देकर होम आइसोलेशन में रखा गया है तथा घर वालों को सतर्क रहने कहा गया है। महासमुंद जिले में स्वाइन फ्लू का यह पांचवा केस है। 3 मरीज ठीक हो गये हैं। जबकि गोंदिया से आया व्यक्ति स्वाइन फ्लू से पीडि़त है। घर से बाहर ही उसका इलाज चल रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे