महासमुन्द
गांजा तस्करी, दो गिरफ्तार
31-Aug-2024 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,31अगस्त। जिले के भंवरपुर चौकी अंतर्गत भंवरपुर-सरायपाली मार्ग पर मोटर साइकिल से गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। भंवरपुर चौकी प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सरायपाली की ओर से गांजा लेकर आ रहे मोटर सायकिल सवार 2 लोगों को भंवरपुर-सरायपाली मार्ग के पास रोका गया। इस दौरान मोटर साइकिल में संदीप और राहुल सूर्यवंशी दोनों निवासी बिलासपुर को 5.670 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।
जब्त गांजे की कीमत 56700 रुपए है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 1 लाख रुपए, एकमोबाइल कीमती 5 हजार, नगदी रकम 50 रुपए जब्त कर नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख के तहत दोनों को गिरफ्तार पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे