महासमुन्द

मिनी खेल कोर्ट निर्माण का निरीक्षण
31-Aug-2024 3:04 PM
मिनी खेल कोर्ट निर्माण का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 अगस्त। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने शुक्रवार को शहर के तुमगांव रोड में निर्मित ओव्हरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह पर पालिका द्वारा कराए जा रहे मिनी खेल कोर्ट निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीमती महिलांग ने निर्माण को लेकर ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

 मालूम हो कि पालिका शहर के खेल प्रेमियों की मांग पर ब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह पर बास्केटबॉल, बाल बैडमिंटन और मिनी क्रिकेट खेल कोर्ट का निर्माण करने जा रही है।

 इसकी कार्ययोजना तैयार मूर्त रूप देने के लिए दो दिन पूर्व ही नपाध्यक्ष ने भूमिपूजन किया था। बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ तो कल श्रीमती महिलांग ने निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ पार्षद रिंकू चंद्राकर, गोपाल वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट