महासमुन्द

राजस्व मंत्री के हाथों उल्लेखनीय काम करने वाले 100 सम्मानित
30-Aug-2024 8:13 PM
राजस्व मंत्री के हाथों उल्लेखनीय काम करने वाले 100 सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 अगस्त। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने महासमुंद में आयोजित महासमुंद प्राइड अवार्ड 2024 अंतर्गत जिले का नाम रोशन करने वाले कई शख्सियतों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद रूप कुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले लोग मौजूद थे।

कल शाम स्थानीय शंकराचार्य भवन में आयोजित महासमुंद प्राइड अवार्ड 2024 का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राइड अवार्ड में शिरकत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जिन्होंने मेहनत, समर्पण और दूरदर्शिता से अपनी एक पहचान बनाई है और नाम हासिल की है ऐसे लोग वास्तव में सम्मान के हक़दार हंै। उन्होंने कहा कि आप छोटे-छोटे काम करके बड़ा बनते है। हम सूर्य बनकर पुरी दुनिया को रौशनी नहीं दे सकते लेकिन एक दीपक बनकर आसपास में रौशनी फैला सकते हंै।

उन्होंने अपील की कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। उसको तैयार करें और सुरक्षित भी रखें। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब हमारी सरकार आने से खेल अलंकरण समारोह का आयोजन हो रहा है। खिलाडिय़ों के खाते में पैसा सीधे जा रहा है।  मंत्री श्री वर्मा ने विश्वास दिलाया कि खेल के विकास और सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

अवार्ड समारोह में सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि सभी लोग इसी तरह सभी अपने लक्ष्य की और आगे बढ़ते रहे। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में अनेक उपलब्धि हासिल होगा। महासमुंद में खेल की प्रतिभा तो बहुत हैं लेकिन खेल मैदान की कमी है। आने वाले समय में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मंत्री श्री वर्मा से आग्रह किया। बसना विधायक

सम्पत अग्रवाल ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम आयोजन से जी प्रतिभाएं रहते हैं वे अधिक लगन से कार्य करते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि जिले में ऐसे अनमोल की कमी नहीं है, उनका सम्मान वास्तव में सबका सम्मान है। समारोह में सतपाल सिंह पाली, महेन्द्र जैन, मनीष शर्मा, मुन्ना देवार, प्रदीप चंद्राकर, संदीप दीवान, प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


अन्य पोस्ट