महासमुन्द

किराना दुकान में चोरी, गिरफ्तार
30-Aug-2024 7:58 PM
किराना दुकान में चोरी, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 अगस्त। जिले के ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली के किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 5 हजार रुपए जब्त हुए हैं।

पुलिस के अनुसार रामबहादुर प्रजापति ग्राम तोरेसिंहा  ने थाना सरायपाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम तोरेसिंहा चौक में उनका एक किराना दुकान है। बीते 27 अगस्त की रात दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। दूसरी सुबह 28 अगस्त की सुबह 7 बजे दुकान खोला तो देखा कि किराना दुकान के गल्ले में रखे 10 हजार रुपए  और पेटी में रखा 20 हजार रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। चोर ने रोशनदान की ओर से दुकान अंदर प्रवेश किया है।

पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तोरेसिंहा के इन्द्रजीत शराब के नशे में अपने दोस्तों को बोल रहा था कि मंै रामबहादुर प्रजापति के किराना दुकान में चोरी किया हूं।

पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर इन्द्रजीत भोई को पकड़ा। उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने चोरी के 30 हजार रुपए में से 25 हजार रुपए को खाने पीने एवं अन्य मद में खर्च करना तथा  5 रुपए को घर में छिपाकर रखना बताया। इस तरह पु्लिस ने आरोपी के घर से नगदी रकम 5 हजार रुपए जब्त कर थाना सरायपाली में अपराध धारा 305, 331-4 बीएनएस के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।


अन्य पोस्ट