महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अगस्त। जिले के बसना पदमपुर मार्ग में अपने दो बच्चों को मोटर साइकिल में पीछे बैठाकर ले जा रहे नशे में धुत चालक ने विपरीत दिशा से आ रही कार के ऊपर अपनी बाइक चढ़ा दी। जिससे मोटर साइकिल चालक अपने बने दो बच्चों के साथ दुर्घटना में गंभीर रूप से भी घायल हो गया तथा कार में सवार एक महिला और एक पुरुष भी घायल हो गए।
घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस 112 एंबुलेंस को दी। सभी पांचों घायलों को पुलिस 112 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया। जिनका नए अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार घटना कल दोपहर लगभग 3 बजे की है। शराब के नशे में धुत्त सुंदरू चौहान पिता भगत राम चौहान 45 वर्ष अपनी दुपहिया वाहन में दो बच्चों को बिठाकर महासमुंद की ओर जा रहा था। मित्तल पेट्रोल पंप के पास सुंदरू ने लापरवाही पूूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही सुजुकी कार के ऊपर अपनी मोटर साइकिल चलाते हुए कार पर चढ़ा दी। जिससे कार में सवार चालक वासुदेव पटेल बिरकोल सरायपाली एवं लेखा नंदनी पटेल दुर्घटना में घायल हो गये।
उक्त दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक सुंदरू चौहान के दो बेटे भारत चौहान एवं सचिन चौहान ग्राम खोरापाली को भी चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हैं। सभी 5 लोगों के घायल होने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बसना राजेंद्र सिंह राजपूत के निर्देश पर में पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। जहां से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सभी का उपचार चल रहा है। सभी का स्वास्थ्य स्थिर है। घायलों को देखने सरायपाली विधायक चातुरी नंद भी बसना अस्पताल पहुंची। वहां उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना। एवं डॉक्टरों को अच्छे इलाज करने के निर्देश दिए। घायलों को तत्परता से अस्पताल लाने में 112 की टीम आरक्षक हेम सिंह सोनी, चालक रंजन सागर का सहयोग रहा।