महासमुन्द

खड़े ट्रकों से जैक चोरी करने वाला गिरफ्तार
30-Aug-2024 2:26 PM
खड़े ट्रकों से जैक चोरी करने वाला गिरफ्तार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 अगस्त। लभराखुर्द में पेट्रोल पंप के पास पार्किंग में खड़े ट्रकों से जैक चोरी के आरोपी को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3  जेक भी जब्त किया है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी इरफान खान निवासी लभराकला ने थाना महासमुंद आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दोस्त चंद्रकांत चंद्राकर का 3 ट्रक है। इमरान के होटल के पास पेट्रोल पंप के पार्किंग में तीनों ट्रक खड़ी रहती है। जिसका देखरेख इमरान ही करता है। खड़ी ट्रकों से 3 लोहे का जैैक गायब है।  पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।  जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक दो दिनों से भारत पेट्रोल पंप के पास संदेहजनक स्थिति में एक व्यक्ति घूम रहा है। पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम टेकराम बिपरे ग्राम खुटेरी थाना खल्लारी महासमुंद का निवासी होना बताया।  पुलिस की पूछताछ में उन्होंने 3 नग जैक को चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से 3 नग लोहे का जैक कीमती 9 हजार रुपए जब्त कर थाना महासमुंद में धारा 303-2 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक 07 रिमांड में भेजा है।


अन्य पोस्ट