महासमुन्द
गाज से खेत में काम कर रही महिला की मौत
30-Aug-2024 2:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अगस्त। सरायपाली के ग्राम बलौदा में कल बुधवार दोपहर गाज गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। जबकि साथ में काम कर रहे एक अन्य भी घायल हो गया है। मिली जानकारी अनुसार बलौदा में सुभद्रा रौतिया अपनेपति पुरूषोत्तम रौतिया एवं एक अन्य युवती के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी बीच लगभग दोपहर 2.30 बजे अचानक गाज के झटके से तीनों दूर छिटक गए। इसी दौरान सुभद्रा के ऊपर गाज गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसके पति पुरुषोत्तम घायल हो गए और साथ काम कर रही युवती स्वस्थ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे