महासमुन्द
राज्यपाल डेका 30 को महासमुंद में
29-Aug-2024 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अगस्त। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का 30 अगस्त को महासमुंद आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 30 अगस्त को महासमुंद व सिरपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी सूचना अनुसार वे सुबह 10.30 बजे रायपुर से रवाना होकर 11.30 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुंचेंंगे। दोपहर 12 बजे गवर्नर जिला पंचायत महासमुंद में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे वे वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगे। राज्यपाल लंच के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पुरातत्व नगरी सिरपुर रवाना होंगे। जहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करसिरपुर भ्रमण करेंगे। श्री डेका शाम 4 बजे सिरपुर से राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे