महासमुन्द

वाहन ने युवक को रौंदा, मौत
29-Aug-2024 3:11 PM
वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अगस्त।
ग्राम घोड़ारी में फ र्शी खदान कर्मचारी की कल अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम घोड़ारी निवासी सोमनाथ विश्वकर्मा पिता केशव प्रसाद (24 वर्ष) सुबह 6 बजे काम पर जाने घर से निकला था। प्रतिदिन की तरह वह पैदल मुख्य मार्ग से फर्शी खदान जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों द्वारा उक्त घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। जिसे 112 के माध्यम से जिला अस्पताल खरोरा पहुंचाया गया। बताया गया कि जहां घटना हुई, वहां अनेक बार हादसे हो चुके हैं।
 


अन्य पोस्ट