महासमुन्द

खल्लारी क्षेत्र को महाभारत काल से जोडक़र देखा जाता है...
29-Aug-2024 3:09 PM
खल्लारी क्षेत्र को महाभारत काल  से जोडक़र देखा जाता है...

भीमखोज मेंचट्टान पर पैरनुमा आकृति, भीम के पैरों का निशान मानते हैं लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अगस्त।
महासमुंद जिले के खल्लारी क्षेत्र को महाभारत काल से जोडक़र देखा जाता है। यह क्षेत्र महाभारत कालिन युग का साक्षी भी माना है। इस क्षेत्र में अनेक जगहों के चट्टानों में पद चिन्ह देखने को मिल जाते हंै। यह तस्वीर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 से महज एक किलोमीटर की दूर स्थित भीमखोज गांव की है। भीमखोज गाांव जोरातराई व रैताल गांव का ग्राम पंचायत मुख्यालय भी है। इस गांव के किनारे से एक नदी भी गुजरती है।

इसी जगह में भीमखोज पुल से लगे नदी के किनारे एक चट्टान पर कुछ गड्ढे में हू ब हू पैरनुमा आकृति है। लोग इसे पांडुवंशी भगवान भीम के पैरों का निशान मानते हैं। इस वक्त इसमें बारिश का पाानी जमा है। 


अन्य पोस्ट