महासमुन्द
महासमुंद,28 अगस्त। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत मंगलवार को महासमुंद जिले से 158 तीर्थ यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक निवास से तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ उनकी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक ने कहा कि यह योजना जनता के लिए एक बड़ी सौगात है। जिसमें उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, झनक लाल साहू, बंटी शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस दौरान जिले के महासमुंद विकासखंड से 32, बागबहरा से 27, बसना से 34, पिथौरा से 10 और सरायपाली से 55 तीर्थयात्रियों को बसों द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। जहां से तीर्थयात्री ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुए। इइस योजना के तहत श्रद्धालुओं को रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी मुफ्त व्यवस्था रहेगी।
इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। रायपुर रेलवे स्टेशन में तीर्थ यात्रियों को रवाना करने के दौरान उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, जनपद सीईओ फकीचरण पटेल मौजूद थे।