महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 अगस्त। हाउसिंग बोर्ड ईडब्लूएस कॉलोनी में इस वर्ष गणेशोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार को ईडब्लूएस गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश पूजा पंडाल का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। पं.प्रियांशु तिवारी महाराज द्वारा वैदिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चर सहित आसमान से रिमझिम फुहारों के बीच यह भूमिपूजन हुआ। बतौर यजमान समिति के कांतिकुमार निषाद व उनकी धर्मपत्नी धनेश्वरी निषाद और सुनील, आरती तिबुड़े ने पूजन विधि संपन्न किया। आगामी 7 सितंबर को शुरू होने वाले गणेशोत्सव 17 सितंबर तक चलेगा।
इस दौरान विशेष रूप से चंद्रकांती तिवारी, कमलेश पटेल, मालिकराम यादव, रेखराम साहू, डालाराम चंद्राकर, प्रशांत जोलहे, गिरजाशंकर पैकरा, दुष्यंत राव घाडग़े, रोहणी घाडग़े, यशोदा जायसवाल, सोनल तिवारी, रोशनी साहू, प्रिया सिंग, गौरव तिबुड़े, माही तिबुड़े, श्याम भोई सहित कॉलोनीवासी मौजूद थे। इस दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष गणेशोत्सव का प्रथम वर्ष है। इसे लेकर कॉलोनीवासी काफी उत्साहित है।