महासमुन्द

विधायक सिन्हा ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
27-Aug-2024 2:42 PM
विधायक सिन्हा ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 अगस्त।  विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने महासमुंद विधानसभा के बूथ क्रमांक 178 में वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

इस दौरान महासमुंद विधानसभा प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही भी शामिल हुए। यह मोदी जी के मन की बात का 113वां एपिसोड था। इस एपिसोड में उन्होंने परिवारवादी राजनीति, तिरंगा अभियान, बच्चों में पोषण, अरुणाचल प्रदेश में 3डी प्रिटिंग, रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस जैसे मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही स्पेस सेक्टर को लेकर आईआईटी मद्रास के छात्रों से बातचीत की।

इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधानसभा प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, महामंत्री प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, देवेन्द्र चंद्राकर, देवीचंद राठी, कौशल्या बंसल, अमन वर्मा, अमित साहू, अभिषेक पाण्डेय, दीपक साहू और भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट