महासमुन्द
मार्निंग वाक पर निकले आरक्षक की मौत
26-Aug-2024 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 अगस्त। रविवार की सुबह हर रोज की तरह मार्निंग वाक पर गए एक आरक्षक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरोरा निवासी रोहित चंद्राकर तुमगांव थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वह हर रोज की तरह रविवार की सुबह भी मार्निंग वाक के लिए घर से निकले और खरोरा से साराडीह मोड़ के पास ही पहुंचा थे कि बेहोश होकर गिर गए। जिसे राहगीरों ने देखा और मेडिकल कॉलेज ले गये जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार गृह ग्राम खरोरा में किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे