महासमुन्द

भूपेश को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति भेंट
26-Aug-2024 2:55 PM
भूपेश को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति भेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति भेंट कर भरोसा दिवस की बधाई दी।

कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 18 वर्ष बाद पहली बार छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्तियां जगह-जगह लगवाई गई। छत्तीसगढ़ राज्य गीत स्थापित किया गया। छत्तीसगढ़ का राज गमछा बनवाया गया। किसी भी सरकारी कार्यक्रम से पहले राज्य गीत अनिवार्य किया गया इसलिए  इनके जन्मदिन को भरोसा दिवस के रूप में मनाया गया।

आगे बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी का असली मान बढ़ाने वाले, और छत्तीसगढ़ की अस्मिता का उजियारा चहुंओर फैलाने वाले एक मात्र महतारी के ध्वज वाहक नेता भूपेश बघेल हैं और उनके जन्मदिन के अवसर पर उनको छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति भेंट कर भरोसा दिवस और जन्मदिन की ढेरों बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके सलाहकार विनोद वर्मा भी उपस्थित थे ।

श्री बघेल से मिलने उनके साथ खल्लारी विधानसभा से तेजन चन्द्राकर, तूफान दीवान, वाजिद खान,राजू जैन,गोलू जैन,सुनील जैन,आकाश चन्द्राकर, रूपेश साहू,उत्तम यादव,आरिफ खान,केवल यादव,टेकराम कुलदीप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल थे


अन्य पोस्ट