महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता,
महासमुंद, 25 अगस्त। शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में चन्द्रयान-3 मिशन की सफलता का पर्व राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ प्रभारी प्राचार्य अरुण प्रधान के मार्गदर्शन एवं साहित्यिक सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन के संयोजन में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर डाइट के छात्राध्यापकों द्वारा चित्रकारी/मॉडल निर्माण एवं क्वीज प्रतियोगिता में सहभागिता दर्ज कराई गई अत्यंत आकर्षक चित्रकारी व मॉडल निर्माण पर वरिष्ठ व्याख्याता उमादेवी सर्मा ने कहा कि एक शिक्षक जब हजारों बार कक्षा में अध्यापन कराता है तब हमारे वैज्ञानिक चन्द्रमा के कक्ष पर पहुंचते हैं। व्याख्याता राजेश चन्द्राकर ने कहा कि चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा तक पहुंचना हमारे इसरो (आई.एस.आर.ओ.) वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता है । उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिये लगन व मेहनत की आवश्यकता होती है । व्याख्याता संतोष साहू श्रीमती दुर्गा सिन्हा ने छात्राध्यापकों को संबोधित करते हुये कहा कि हमारा देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिग करने वाला दुनिया का पहला देश है यह हमारे लिये बड़ी कामयाबी है ।
इस अवसर पर मॉडल निर्माण में प्रियंका यादव प्रथम एवं भूमिका चौहान व शीतल साय ने द्वितीय स्थान अर्जित की वहीं पेंटिंग में योगिता पटेल प्रथम, यासमिन ठाकुर द्वितीय, किरण ध्रुव एवं ज्योति ध्रुव में तृतीय स्थान अर्जित की ।
चित्रकारी में अमृत सिदार, आरजू बानो, डिकेश्वरी, लक्ष्मीकांत यादव, जसवंत सिदार, गीतांजली, रेणुका, बसंती ध्रुव, जागेश्वरी गायकवाड़, छाया साहू, कुमकुम टंडन, चांदनी सिदार, लिखन साहू, पदमिनी ठाकुर, किरण साहू, अजय, राकेश ने सहभागिता दर्ज कराते हुये चन्द्रयान 3 मिशन की सफलता का पर्व मनाया । इसी प्रकार छात्राध्यापकों ने क्विज प्रति योगिता में भी हिस्सा लिया । उक्त प्रतियोगिता में व्याख्याता टेकराम सेन व दुर्गा सिन्हा ने छात्राध्यापकों को समूह में बांटकर प्रश्न किया ।
कार्यक्रम की सफलता में प्रभारी प्राचार्यस अरुण प्रधान, सहायक प्राध्यापक के. सिंग, व्याख्याता कमलेश पाण्डेय, सुमन दीवान, किरण कन्नौजे, तिलोतमा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू सहित सबी अकादमिक सदस्यों का विशेष योगदान रहा । उक्त जानकारी विज्ञान प्रभारी श्रीमती दुर्गा सिन्हा ने दी है ।