महासमुन्द
नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वच्छता दीदीयों से राखी बंधवाई
20-Aug-2024 4:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 20 अगस्त। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत की समस्त सफाई कर्मियों को अपने निज निवास पर आमंत्रित कर सभी से राखी बंधवाकर उन्हें स्वच्छता दीदी की उपाधि देकर उनका सम्मान किया। रक्षाबंधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दिए गए सम्मान से समस्त सफाईकर्मी बहनें अत्यंत प्रसन्न दिखाई दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने स्वच्छता दीदियों को उपहार भेंट किया एवं स्वच्छता दीदियों ने अध्यक्ष आत्माराम यादव का मुंह मीठा कर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। अध्यक्ष श्री यादव ने सफाई कर्मियों से राखी बंधवा कर एक नई परम्परा की शुरुआत की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे