महासमुन्द

आखिरी सावन सोमवार को निकली भोलेनाथ की सवारी
20-Aug-2024 4:17 PM
आखिरी सावन सोमवार को निकली भोलेनाथ की सवारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अगस्त।
रथयात्रा की तर्ज पर कल सिरपुर में विराजित गंधेश्वर महादेेव अपने भक्तों को दर्शन देेने निकले। भ्रमण पर निकले भोलेनाथ की सवारी को लोगों ने अपने कंधों पर उठाकर जयघोष गान करते उठाए रखा। 

अभिषेक पूजन उपरांत बाबा भोलेनाथ की पालकी सजाई गई। विधि विधान से पूजा कर गंधेश्वर नाथ को उनके प्रतीक चांदी से निर्मित पंचानन महादेव में विराजित होने की प्रार्थना भोलेनाथ से की गई। धोती से ढंक कर उन्हें विराजित किया गया था। उनकी सवारी सिरपुर मंदिर से निकल कर लक्ष्मण देवालय, मुख्य चौराहे के पास से होते हुए यज्ञशाला पहुंची। जहां से परिक्रमा पश्चात मंदिर के रास्ते महानदी पहुंची। जहां उन्हें गंगा स्नान कराया गया। इसके बाद उन्हें वापस मंदिर में विराजित किए गए। इस भ्रमण के पूरे समय गंधेश्वर महादेव मंदिर का पट बंद था। मालूम हो कि पिछले साल से ही यहां यह कार्यक्रम शुरू हुआ है। 

इस दौरान प्रमुख रूप से पुजारी परिवार अमन गिरी गोस्वामी, धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी, तोषन गिरि, मेघराज, हेमंत, तुषार, नागेश्वर, कुशाल, प्रतीक व मैनेजिंग ट्रस्ट कमेटी से दाऊलाल चंद्राकर, मंगलूराम ढीमर, मोहन वर्मा, शिव शंकर अग्रवाल, बोलबम समिति से बाबूलाल साहू, सुंदर साहू आदि उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट