महासमुन्द

पुरानी रंजिश, घर घुसकर चाकू मारा, आरोपी बंदी
19-Aug-2024 4:41 PM
पुरानी रंजिश, घर घुसकर चाकू मारा, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अगस्त।
जिले के ग्राम कहारीडीह कोमाखान में  चाकू मार कर हत्या का प्रयास करने वाला जेल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी स्वरजीत कुमार बरई ग्राम करहीडीह ने थाना कोमाखान में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अगस्त को मैं और मेरी पत्नी अपने ड्यूटी गए हुए थे। मेरी बेटी ने फोन करके बताया कि मोहन साहू ने घर में घुसकर मुझे चाकू मार दिया है। मैं तत्काल घर पहुंचा तो बेटी लहूलुहान थी। बेटी ने  बताया कि गांव का मोहन साहू ने जेब से धारदार चाकू निकाला और लगातार वार किया। बेटी की हालत गंभीर है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोमाखान में अपराध धारा 332(2), 109 बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की टीम के द्वारा आरोपी मोहन साहू कहरीडीह को उसके गांव में दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस टीम के पूछताछ के दौरान महेश साहू ने बताया कि पुरानी रंजिश एवं बदला लेने के उद्देश्य से उक्त घटना को अंजाम दिया है। 

पुलिस की टीम ने मोहन साहू  के विरूध्द थाना कोमाखान में अपराध धारा 332(2), 109 बी.एन.एस के तहत् कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। यह संपूर्ण कार्रवाई कोमाखान पुलिस के द्वारा की गई है।


अन्य पोस्ट