महासमुन्द
महुआ शराब जब्त, नाबालिग समेत 2 बंदी
11-Aug-2024 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,11 अगस्त। महासमुंद पुलिस ने 45 लीटर महुआ शराब के साथ एक नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले के थाना सरायपाली में बीते 8 अगस्त को पुलिस की टीम ने जोगनीपाली रोड सरायपाली के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटर सायकल में सवार 2 व्यक्तियों को रोका। नाम पता पूछने पर दोनों ने अपना नाम धीरज मानिकपुरी तथा संघर्षरत बालक बताया। दोनों संदिग्धों के वाहन की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक सन बोरी में 9 प्लास्टिक झिल्ली में 45 लीटर शराब कीमती 9 हजार रुपए, परिवहन में उपयोग किये वाहन कीमती30 हजार रुपए बरामद कर दोनों को 34-2 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कि या है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे