महासमुन्द

नाली, पानी, सडक़, बिजली की मांग, सौंपा ज्ञापन
11-Aug-2024 2:23 PM
नाली, पानी, सडक़, बिजली की मांग, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11अगस्त। जगत विहार कालोनी के रहवासियों ने कल कॉलोनी में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सडक़, नाली की मांग हेतु नगर पालिका द्वारा आयोजित समस्या निवारण शिविर में पहुंच कर मांग पत्र सौंपा।

आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि महासमुंद के ह्रदय स्थल में स्थित जगत विहार कालोनी को 2020 में विधिवत नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव पारित कर वैध कालोनी घोषित किया गया था। जिसके एवज में कालोनी में भवन निर्माण पर अनुमति लेने पर आठ गुना टेक्स लगा कर 40 रुपया प्रति वर्ग फिट विकास शुल्क लेकर उस राशि को कालोनी के विकास में ही खर्च करने के लिए सहमति बनी थी।

उन्होंने कहा कि ऐसा कानून भी है। लेकिन पालिका ने 4 साल बीत जाने के बाद भी एक धेले की राशि कालोनी के विकास में नहीं खर्च किया। लिहाजा कालोनी के मुख्य मार्ग को छोड़ कर सारे मार्ग कच्चे हैं। नाली और पेयजल की सुविधा का आभाव हैं। कालोनी में भवन निर्माण करने वालों को स्थाई विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहा हैं। विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर में लोड का हवाला देकर मात्र अस्थाई कनेक्शन देकर अपना पल्ला झाड़ लिया गया है। लाखों रुपए विकास शुल्क देकर कालोनीवासी आभाव की जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

अत: कल आक्रोषित कालोनीवासियों ने इस विषय पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से चर्चा कर मांग पत्र सौंपा। जिस पर विधायक एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मांगों को राज्य शासन को भेज कर तत्काल कार्रवाई की बात कही है। मांग पत्र सौंपने वालों में जगत विहार कालोनी से चंद्रहास चन्द्राकर, भूपेन्द्र चन्द्राकर, ऐतराम साहू,प्रकाश चन्द्राकर,हरिकृष्ण भार्गव,कमलेश चन्द्राकर, अशोक साहू, दीपक साहू,परमानंद चन्द्राकर, बंशी चन्द्राकर, के आर चन्द्राकर, पी एल गुप्ता, जगदीश चन्द्राकर,  कमलेश साहू, आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट