महासमुन्द

गांजा संग यूपी का एक आरोपी बंदी, देशी कट्टा भी जब्त
11-Aug-2024 2:21 PM
गांजा संग यूपी का एक आरोपी बंदी, देशी कट्टा भी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11 अगस्त। अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 अन्तरराजीय तस्कर को हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से 3.7 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 70 हजार रुपए, एक देशी कट्टा कीमती 26 हजार रुपए बरामद किया है। 

पुलसि के अनुसार बीते 9 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर बागबाहरा रोड फिगेश्वर मोड़ के पास एक हरा रंग का टी सर्ट, सफेद पेंट पहने व्यक्ति से पूछताछ की गई। उसके पास एक काले रंग के बैग के अंदर के बैग में गांजा रखा था और वह बस का इंतजार कर रहा था।

पूछताछ में उसने अपना नाम शंभू गुप्ता उ.प्र.बताया। बैैग की तलाशी लेने पर उसमें 3.700 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 70 हजार रुपए, एक देशी कट्टा कीमती जुमला 25 हजार रुपए, एक नग मोबाइल कीमती 10 हजार रुपए बरामद हुआ।  थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट एवं 25 आम्र्स एक्ट के तहत् कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट