महासमुन्द

आदिवासी दिवस पर निकाली शोभायात्रा
11-Aug-2024 2:03 PM
आदिवासी दिवस पर निकाली शोभायात्रा

महासमुंद,11 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सर्व आदिवासी समाज महासमुंद द्वारा शंकराचार्य भवन महासमुंद से आदिवासी वेशभूषा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कि रानी दुर्गावती के मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित कर अंबेडकर चौक में अम्बेडकर मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित करने के लिए प्रस्थान किया। जिसका बरोंडा चौक में सर्व हिन्दू समाज द्वारा पुष्पा वर्ष कर स्वागत किया गया और सभी को अल्पाहार वितरण किया गया।

सर्व हिन्दू समाज आदिवासियों के महापुरुषों को याद कहते हुई उनके कार्यों का स्मरण किया और सभी आदिवासी भाइयों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेन्द्र दुबे, भरत चन्द्राकर, आर एस चन्द्राकर, रितेश गोलछा, हेमन्त तिवारी, उमेश कोचर, नितेश श्रीवास्तव, सुनील पटिल, भरत साहू, बिपिन महंती, अग्रज शर्मा, मोहित ईसरानी, कान्हा प्रधान, सुरेन्द्र महाराज, विजय महतो, नरेश नायक, हिमांशु तिवारी, उमेश साहू, लोकेश साहू आदि प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट