महासमुन्द

अल्प समय में ही नागरिकों की समस्या का समाधान किया जा रहा-अनिता रावटे
11-Aug-2024 1:59 PM
अल्प समय में ही नागरिकों की समस्या का समाधान किया जा रहा-अनिता रावटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11 अगस्त। गुरुवार को महासमुंद के वार्ड क्रमांक 12 और 23 के नागरिकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए श्री राम पाठशाला में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 286 आवेदन प्राप्त हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  अनिता रावटे मौजूद थीं। शिविर में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, पार्षद देवीचंद राठी, महेन्द्र जैन, मीना वर्मा, राजेन्द्र चन्द्राकर, डमरू मांझी, महेन्द्र सिक्का, विक्की गुरूदत्ता, लोकेश्वर साहू, ताराचंद तांडी, उत्तरा प्रहरे, लक्ष्मी साहू, सुरेखा कंवर आदि मौजूद थे।  मुख्य अतिथि श्रीमती रावटे ने शिविर में पहुंचे लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक लोकेश्वर साहू ने भी शिविर को संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष पवन पटेल ने कहा कि महतारी वंदन के हितग्राहियों को पूरा लाभ मिले, इसके लिए छोटे-छोटे त्रुटियों को सुधारकर पुन: आवेदन हेतु अवसर दिया जाए।

 शुक्रवार को भी प्राथमिक शाला कुम्हार पारा महासमुंद में शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक 24 और 30 के लोगों की मांगे और समस्याओं का निराकरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हरबंस सिंह ढिल्लो के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।  शिविर में संदीप दीवान, राजू चंद्राकर, राजेश नेताम, राधा रानी पंडा, दिलीप यादव, रोशन बग्गा आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट