महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 अगस्त। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग द्वारा गत दिनों केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडक़री से बाइपास निर्माण के संबंध में मुलाकात करने के बाद मंत्री गडक़री ने इसे संज्ञान में लिया। उक्त मांग पर केंद्रीय सडक़ परिवहन कार्यालय मंत्री नितिन गडक़री के निर्देश पर केंद्रीय सडक़ परिवहन कार्यालय सचिव ने उक्त मांग को लेकर नपाध्यक्ष राशि महिलांग और क्षेत्रीय कार्यालय को बाइपास निर्माण से पूर्व वस्तु स्थिति का जायजा लेने पत्र लिखा है।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय से मिले पत्र में उन्हें महासमुंद बाइपास मार्ग निर्माण के सबंध में सम्पूर्ण जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय के अफसरों को आगामी दिनों में महासमुंद पहुंचने पर देने कहा है। नपाध्यक्ष श्रीमति महिलांग ने बताया कि केंद्रीय सडक़ परिवहन विभाग के सचिव व सडक़ निर्माण सलाहकार समिति के सदस्य बाला साहेब ठेंग द्वारा उन्हें बाइपास निर्माण के संबंध में पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्रीय कार्यालय के अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाइपास निर्माण के लिए आवश्यक बिंदुवार चर्चा करें व मार्ग निर्माण के सबंध में मांगी गई आवश्यक जानकारी शीघ्र राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली को अवगत कराएं। नपाध्यक्ष महिलांग ने इसके लिए समस्त शहरवासियों की ओर से केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडक़री जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त कि है कि क्षेत्रीय कार्यालय के अफसरों की टीम महासमुंद आकर इस विषय को लेकर गम्भीरता से लेते हुए चर्चा करेगी व आने वाले दिनों में महासमुंद वासियो का बाइपास निर्माण का वर्षों पुराना सपना शीघ्र क्रियान्वयन की ओर अग्रसर होगा।