महासमुन्द

साहित्यकार द्रोपती साहू सम्मानित
30-Jul-2024 2:37 PM
साहित्यकार द्रोपती साहू सम्मानित

महासमुंद, 30 जुलाई। द्रोपती साहू सरसिज द्वारा रचित हिन्दी काव्य संग्रह दस्तक नागपुर साहित्य अर्चन मंच द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 28 जुलाई को पुरस्कृत और सम्मानित हुईं। साहित्य अर्चन मंच ने देश के साहित्यकारों की हिंदी में 2018 से अब तक की प्रकाशित पुस्तकों की प्रविष्टियां मंगाई थी, जिसमें 138 साहित्यकारों की पुस्तकों में से 28 पुस्तकें पुरस्कृत और सम्मानित होने के लिए चयनित हुईं। इसमें छत्तीसगढ़ महासमुंद की साहित्यकार द्रोपती साहू सरसिज की हिन्दी काव्य संग्रह दस्तक छटवें क्रम पर थीं। श्रीमती साहू की इस कृति के लिए उन्हें पुरस्कार राशि, प्रतीक चिन्ह और शाल से सम्मानित किया गया। साहित्य के सभी सुधिजनों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट