महासमुन्द

ज़ैना घोंघी का निधन
26-Jul-2024 4:54 PM
ज़ैना घोंघी का निधन

महासमुंद, 26 जुलाई। सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार स्व. लतीफ घोंघी की पत्नी जैना घोंघी (87 वर्ष) का 25 जुुलाई की शाम 4 बजे कॉलेज रोड महासमुंद स्थित निवास में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और घर में उनका इलाज़ जारी था। वे महासमुंद महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक अब्दुल करीम घोंघी और शासकीय कन्या शाला महासमुंद में शिक्षिका आयशा लतीफ  की माताजी थीं। उन्हें आज 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे जुमे की नमाज़ के बाद महासमुंद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 


अन्य पोस्ट