महासमुन्द

शिक्षकों की कमी देख प्राचार्य ने छात्राओं को दी टीसी
26-Jul-2024 2:52 PM
शिक्षकों की कमी देख प्राचार्य  ने छात्राओं को दी टीसी

डीईओ से मिले पालक, विज्ञान शिक्षक की तत्काल नियुक्ति 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 26 जुलाई।
शिक्षकों की कमी देख मेमरा हाईस्कूल के प्रिंसिपल निर्मल डहरिया ने वहां पढऩे वाली छात्राओं को 11वीं कक्षा का उत्तीर्ण अंकसूची एवं टीसी दे दिया। इसके बाद छात्राओं, सरपंच, स्कूल के पालक शिक्षण समिति के अध्यक्ष और पालकों सहित ग्रामीणों की लिखित मांग के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात के लिए महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां मामला जानने के बाद स्कूल में एक विज्ञान शिक्षक की तत्काल नियुक्ति कर दी गई है़।

जानकारी मिली है कि प्राचार्य इस मामले को लेकर कलेक्ट्रेट भी पहुंचे थे। वहां पीडि़तों की समस्याओं का निराकरण करने अपर कलेक्ट स्वयं अपने कार्यालय से बाहर आए और सभी से मुलाकात कर तत्काल समस्या का समाधान किया।

अब बच्चे टीसी लेकर अन्य स्कूल का चक्कर नहीं लगाएंगे, बल्कि अपने स्कूल में पढ़ेंगे। पालक व विद्यार्थियों ने खुशी-खुशी अपर कलेक्टर का आभार जताया है। 
 


अन्य पोस्ट