महासमुन्द
जाति प्रमाण पत्र के अभाव में नहीं रूकेगा प्रवेश
25-Jul-2024 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,25जुलाई। जिले में अब किसी भी छात्र-छात्राओं का स्कूल प्रवेश जाति प्रमाण पत्र के अभाव में नहीं रोका जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद ने समस्त बीईओ व स्कूल प्रबंधनों को तदाशय का निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जाति प्रमाण पत्र के अभाव में विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित नहीं किया जाये तथा यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए उन्हें अलग से समय दिया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे