महासमुन्द

स्कूल में पौधारोपण
25-Jul-2024 2:57 PM
स्कूल में पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,25जुलाई। बुधवार को महासमुंद वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधारोपण किया गया । यहां बच्चों ने विभिन्न हाऊस के कप्तान एवं उप कप्तानों और शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण किया। स्कूल में यह सप्ताह वन महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर संकल्प लिया कि आने वाले समय में इसी प्रकार पौधे लगाएंगे और पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करेंगे। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य रेव्ह.फादर देवानंद बाघ सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट