महासमुन्द

बच्चों को खेलों में दक्ष बनाने फुगड़ी, मटका फोड़, जंप बार कर कराया अभ्यास
25-Jul-2024 2:06 PM
बच्चों को खेलों में दक्ष बनाने फुगड़ी, मटका फोड़, जंप बार कर कराया अभ्यास

महासमुंद, 25 जुलाई। बसना के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय पिरदा में शिक्षा सप्ताह के तहत ग्रामीण खेलों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ व्याख्याता महेश कुमार बरिहा ने नई शिक्षा नीति और शिक्षा सप्ताह के संबंध में छात्रों को जानकारी दी। 

वरिष्ठ शिक्षक लोरीश कुमार ने बताया कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खूब पढ़ो खूब खेलो का नारा देकर बच्चों के समग्र विकास को प्रोत्साहित किया था। उन्होंने बच्चों को शारीरिक विकास के लिए आउटडोर खेलों में रूचि बताया कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने खूब पढ़ो खूब खेलो का नारा देकर बच्चों के समग्र विकास को प्रोत्साहित किया था। 

उन्होंने कहा कि बच्चों को शारीरिक विकास के लिए आउटडोर खेलों में रूचि रखना चाहिए। हमें वीडियो गेम्स आदि से दूरी बनाए रखना चाहिए। खेलों से सामुदायिकता बढ़ती है, जबकि मोबाइल से अकेलापन और अवसाद बढ़ रहा है। इस मौके पर पीटीआई खीरसागर कैवत्र्य ने बच्चों को जंप बार, फुगड़ी और मटका फोड़ कराया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। 

इस मौके पर प्रधान पाठक अरूण प्रधान, वरिष्ठ व्याख्याता पोलस कुमार बरिहा, निर्मला शेष, सुवर्णा भोई,गुरूदेव कुमार, डीकेश कश्यप, शम्भू शरण कर, सीताकांत प्रधान, शोभाराम बंजारा, आरपी नायक, रोशनी त्रिपाठी मौजूद थी।
 


अन्य पोस्ट