महासमुन्द

बांस कटाई मजदूरों का 50 लाख का भुगतान बकाया
24-Jul-2024 2:50 PM
बांस कटाई मजदूरों का 50 लाख का भुगतान बकाया

महासमुंद, 24 जुलाई। बलौदा बाजार वन मंडल के देवपुर परिक्षेत्र में वर्ष 2023-24 में भारी मात्रा में बांस कटाई विभाग द्वारा कराई गई थी। जिसका भुगतान चार-पांच महीने बाद से भी मजदूरों को अप्राप्त है। जिससे बांस कटाई में लगे मजदूरों को भूखे मारने की नौबत आ गई है। बांस कटाई का करीब 50 लाख रुपए का भुगतान बकाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार देवपुर परिक्षेत्र में वर्ष 2023ध्24 में लाखों बांस कटाई का कार्य कराया गया था। जिसमें अचानकपुर, कोठारी, चनहट, ताल, दादर, कौहाकूड़ा, देवपुर, तेंदूचुआ के लोगों सहित बड़ी संख्या में मजदूरों ने भीषण गर्मी के बावजूद बांस कटाई का कार्य किया था। उक्त बांस कटाई के करीब 50 लख रुपए का भुगतान 5 महीने बाद भी नहीं हो पाया है। मजदूर देवपुर व बलौदा बाजार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। जहां पर उन्हें सिर्फ  आश्वासन ही मिल रहा है। ग्राम अचानकपुर के मजदूरों ने बताया कि चार-पांच माह बाद भी भुगतान नहीं होने से उनके परिवार में भूखे मरने की नौबत आ गई है। धान बोने का समय है धान बीज, खाद खरीदना है। भुगतान नहीं होने से धान की खेती पिछड़ रही है। जिससे वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। 


अन्य पोस्ट